
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा परिसर में एंट्री की परमिशन मिल गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा में फिर भाकर की आवाज गूंज सकती है।
दरअलस, पिछले सत्र में 6 महीने के लिए निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से टीकाराम जूली के साथ मुलाकात की। इस दौरान लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन खत्म करने पर सहमति बनी। भाकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे।
बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जब विधि मंत्री जोगाराम पटेल के बेटे को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाने का मुद्दा उठाया था। तब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था। तभी कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने स्पीकर वासुदेव देवनानी को अंगुली दिखाई थी। जिस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मुकेश भाकर को 6 महीने के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया था।
Updated on:
31 Jan 2025, 10:10 AM IST
Published on:
31 Jan 2025, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.