29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / School Time Change : इंतजार हो रहा खत्म, 16 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय

School Time Change : इंतजार हो रहा खत्म, 16 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय

October School Timing: शिक्षा विभाग एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है। इस बार यह लगातार तीसरा साल है, जब अक्टूबर में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 13 Oct 2024, 10:18 PM IST

nursery to 12th School opening time changed due to heatwave

जयपुर। तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट आने लग गई है। इधर अब सरकारी स्कूलों के समय परिवर्तन भी हो जाएगा। आगामी 16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे का हो जाएगा।

लगातार तीन साल से 16 अक्टूबर से बदल रहा समय
राजस्थान में स्कूलों का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है। लेकिन इस बार भी तेज गर्मी पडऩे के कारण स्कूलों का समय एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से बदलेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही आदेश कर दिए थे। दरअसल, शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 30 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे शाम चार बजे तक किया जाता है। लेकिन पिछले दो वर्षों से अक्टूबर की शुरूआत में भी तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है। इस बार यह लगातार तीसरा साल है, जब अक्टूबर में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है।

शिक्षा विभाग ने ये किए थे आदेश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने तीस सितम्बर को स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी थे। आदेशानुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि पूर्व में 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक थी। लेेकिन संशोधित तिथि अनुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगी। ऐसे में अब 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा।

यह भी पढ़े :

1-Good News: सरकार का दशहरा पर बड़ा तोहफा, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती, पहली बार परीक्षा तिथि के साथ-साथ रिजल्ट डेट भी

2-गजब है, लेकिन सच है…अब कर्ज लेकर सिर पर उगा रहे बाल, ईएमआई की भी सुविधा, ताकि बस शादी हो जाए…