
राजस्थान आवासन मंडल का बड़ा फैसला
जयपुर। आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैट, विला और भूखंड खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है । मंडल द्वारा जयपुर में 160 फ्लैट्स जल्द ही बनाए जाएंगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। यह निर्णय शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में परियोजना समिति की बैठक में लिया गया। राजस्थान आवासन मण्डल मुख्यालय में हुई इस बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गालरिया ने बताया की जयपुर के मानसरोवर सेक्टर-5 में विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट्स, सेवारामपुरा, टोंक में 5 हजार 229 भूखण्ड, देवली, टोंक में 1 हजार 70 आवासीय भूखण्ड और देवाली, उदयपुर में 200 आवासीय व 7 मिश्रित भू उपयोग के भूखण्ड की योजना का अनुमोदन भी कुछ आंशिक संशोधन के साथ इस बैठक में किया गया है। यह योजनाएं आमजन के जल्द ही धरातल पर उतारी जाएगी।
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि ग्राम सेवारामपुरा, टोंक की प्रस्तावित आवासीय योजना (क्षेत्रफल 153.97 हैक्टेयर) के मानचित्र अनुमोदन,ग्राम देवली जिला टोंक एवं ग्राम कुचलवाडा जिला भीलवाड़ा की कुल 28.71 हैक्टेयर भूमि के नियोजन के मानचित्र अनुमोदन,ग्राम देवाली (गोवर्धन विलास) तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर में मण्डल की 4.35 हैक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित आवासीय योजना में संशोधन का अवलोकन व अनुमोदन इस बैठक किया गया ।
Updated on:
08 Feb 2025 04:25 pm
Published on:
08 Feb 2025 04:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
