
जयपुर
शहर में चोरों के हौसलें इस कदर बुलंद हो चुके है कि वे सुने पड़े घर या फिर किसी दुकान को अपना शिकार बनाना नहीं छोड़ रहे। दिन-दहाड़े वो किसी भी दुकान को अपना निशाना बना रहे है। एक ऐसा ही मामला जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में सामने है। जहां देर रात चोरों ने एक सूने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के मोबाइल व नगदी ले गए।
दुकान का ताला तोड़कर ले गए हजारों के मोबाइल
इस घटना का पता आज सुबह दुकानदार के दुकान पर पहुंचने पर लगा। इस पर दुकानदार ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार दादी का फाटक स्थित मोबाइल शॉप का देर रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों रुपए के कीमती मोबाइल व नगदी ले गए।
घटना का पता आज सुबह करीब आठ बजे दुकानदार के दुकान पर पहुंचने पर लगा। जांच अधिकारी एसआई मानसिंह ने बताया कि दुकान से चोर करीब दो दर्जन से अधिक मोबाइल, रिचार्ज कूपन, नगदी व अन्य सामान ले गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरों की संख्या दो से अधिक होना सामने आया है।
गौरतलब है कि आए दिन चोरी की ऐसी वारदात सामने आ रही है। चोरों को अब न तो पुलिस का डर है। पुलिस भी इन बदमाशों का कुछ नहीं कर पा रही है।
Published on:
19 Jul 2018 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
