14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलौना समझकर उठाया विस्फोटक, वापस फेंका तो हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चे गंभीर घायल

एक बच्चे के तो दोनो हाथ ही खराब हो गए हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 5 Mar 2018, 11:25 AM IST

mining blast

जयपुर/पाली। पाली के जैतारण में अवैध विस्फोटक को खिलौना समझकर उठाने पर तीन बच्चों की जान पर आ बनी। बच्चों के जब खिलौना समझ नहीं आया तो उन्होंने उसे दीवार पर दे मारा और वह धमाके के साथ फट गया। विस्फोटक फटने से तीन बच्चों के गंभीर चोटे आई है। एक बच्चे के तो दोनो हाथ ही खराब हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों को मिला था सैलनुमा विस्फोटक
पुलिस के अनुसार, डिगरना के जंगलों में गांव के तीन बच्चे निरमा, सुनील और सुनील का भाई सुखदेव अपने मवेशियों को चराने के लिए लेकर गए थे। जिस जगह पर वे मवेशियों को चरा रहे थे वह माइंस क्षेत्र था। वहां अक्सर पुलिस ने अवैध खनन करने वालों को दबोचा था। वहीं पर बच्चों को एक सैलनुमा विस्फोटक मिला।

Read More: बैंसला की अगुवाई में जुटी गुर्जर महापंचायत, आंदोलन का होगा ऐलान, पुलिस-प्रशासन-रेलवे अलर्ट


दीवार की ओर फेंका तो धमाके के साथ फटा
बच्चों में से एक बच्चे निरमा ने उसे खिलौना समझकर उठा लिया और इसी दौरान सुनील और सुखदेव भी उसे देखने के लिए वहां आ गए। तीनों बच्चों के जब वह समझ में नहीं आया और उनको वह बेकार लगा तो बच्चों ने उसे दीवार की ओर फेंक दिया। दीवार की ओर फेंकते ही वह धमाके के साथ फट गया।

Read More: विधायक राजावत ने फिर दिया विवादित बयान, बोले पेड़ से बांध दो वीसीआर भरने वाले कर्मचारियों को, दोबारा नहीं आएंगे और कांग्रेस नेताओं को भी बताया दलाल


हादसे में दोनो हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त
हादसे में निरमा के दोनो हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। सुखदेव और सुनील के भी हाथ और पैर झुलस गए। निरमा की जांच कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसके दोनो हाथों में कई फ्रैक्चर हैं। दोनो हाथों को गंभीर क्षति पहुंची है।