28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : बारिश के साथ होगा वज्रपात, 29 अप्रैल तक इन जिलों में Yellow Alert

Weather Update : प्रदेश के मौसम का चक्र एक बार फिर बिगड़ गया है। तापमान गिरने के कारण मौसम तो सुहाना हो गया है लेकिन 26 अप्रेल से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 25 Apr 2023, 7:23 PM IST

weather.jpg

patrika

weather update : प्रदेश के मौसम का चक्र एक बार फिर बिगड़ गया है। तापमान गिरने के कारण मौसम तो सुहाना हो गया है लेकिन 26 अप्रेल से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। इस बार यह दौर इतना खतरनाक होने जा रहा है कि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, मेघगर्जन के साथ इस बार वज्रपात भी होगा।

पश्चिमी विक्षोभ स्थानीय परिसचंरण तंत्र से मिलकर 27 अप्रेल को यह खतरनाक हो जाएगा। इसके कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी आएगी और भयानक मेघगर्जन के साथ वज्रपात होगा। इससे सावधान रहने की जरूरत है और सतर्क रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि मार्च के बाद अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ का लगातार आना जारी है। इसके कारण मौसम सुहाना है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का Alert, कल से यहां आएगी आंधी और Rain

ऐसे रहेगा अगले 24 घंटे में राजधानी का हाल
राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधितम तापमान 34.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री है। यह सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री कम है। तापमान में यह गिरावट पूरे प्रदेश में देखी जा रही है।

कब कहां होगी बारिश

26 अप्रेल— पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा।

27 अप्रेल—अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। इसके साथ पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश होगी। इस दिन मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 किलोमीटर की गति से आंधी आएगी।

28 अप्रेल—अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग बारिश होगी। इस दिन मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 50 किलोमीटर की गति से आंधी आएगी।

29 अप्रेल— अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। इसके साथ ही जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश होगी। इस दिन मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 50 किलोमीटर की गति से आंधी आएगी।

यह भी पढ़ें : 48 घंटे बाद यहां आएगी आंधी और बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

क्या होता है यह अलर्ट

ग्रीन अलर्ट
इसमें कुछ स्थानों पर 26 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना होती है। यह बारिश छिटपुट होती है। इसमें तेज हवा नहीं होती है। किसी प्रकार का कोई खतरा भी नहीं होता है।

यलो अलर्ट
इसमें 15 से 64 के मध्यम रेंज की बारिश होती है। इसमें भी कोई खतरा नहीं होता है लेकिन हवाएं चलने के कारण निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता होती है। सावधानी और सजगता की भी जरूरत रहती है।