टाइगर बढ़े, उनके लिए जंगल नहीं
रणथंभौर टाइगर रिजर्व समेत देश के लगभग सभी जगह टाइगर की आबादी बढ़ी, लेकिन उनके लिए आरक्षित जंगल नहीं बढ़ सके। भारतीय वन्य जीव संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 2200 से अधिक टाइगर है। रणथंभौर समेत देशभर के टाइगर रिजर्व में टाइगर की संख्या के मुकाबले उनके लिए जंगल कम है। वर्तमान में रणथंभौर में नर-मादा और शावक टाइगर करीब 60 से अधिक है।