14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपका पैसा डूब गया है, तो नहीं करें चिंता, अपनाएं ये आसान सा उपाय, फिर मिलेगा डूबा धन

ये प्रयोग करने से फिर मिलेगा डूबा हुआ धन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 22 May 2018, 12:00 PM IST

Totke in Hindi- Apna Ruka Hua Dhan or Paisa Kaise Paayen

Totke in Hindi- Apna Ruka Hua Dhan or Paisa Kaise Paayen

जयपुर। टोने टोटके और अपनी दूसरी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। तो आइए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिनके करने से आपको फायदा मिल सकता है।


1. डूबा हुआ धन फिर पाने के लिए

अगर आपको पैसा डूब गया है, तो चिंता नहीं करें। एक छोटा सा उपाय अपनाएं। कपूर को जलाकर उसका काजल बना लें। अब शुक्रवार के दिन इस काजल से भोजपत्र पर उस इंसान का नाम लिख दें, जिसे आपने धन दिया है। इसके बाद सात बार हाथ की थपकी दें और कहें कि मेरा पैसा जल्दी वापस कर दे। इस भोजपत्र को किसी भारी पत्थर के नीचे दबा दें।


2. घर से भागे व्यक्ति को बुलाने के लिए
अगर आपके घर से कोई भाग गया है या घर छोड़कर चला गया है, तो उसे वापिस बुलाया जा सकता है। इसके लिए उसके कपड़े लेकर मंगलवार को उस पर लाल चंदन से उसका नाम लिख दें। फिर उसे आदेश दें कि वो घर लौट आए। इसके बाद उस कपड़े पर कोई वजन रख दें।


3. घर की कलह शांत करने के लिए
आपके घर में कलह रहती है और आप शांति चाहते हैं, तो इसके लिए एक बहुत आसान उपाय करना होगा। आप शुक्रवार को शुद्ध जल में थोड़ी-सी शक्कर मिला लें। अब ये जल भगवान शिव को अर्पण कर दें। इसके बाद सात अगरबत्ती और देसी घी का दीपक जला लें।


4. नींद आने के लिए
आजकल लोगों को अक्सर नींद की समस्या है। तनाव के चलते तो किन्हीं दूसरे कारणों से लोगों को नींद नहीं आती। ऐसे लोगों को अपने घर के पास रातरानी के पौधे लगाने चाहिए। इससे कुछ दिनों में अच्छी नींद आने लगेगी।


5. अगर चाहिए ऋण से आजादी
अगर आप ऋण से मुक्त होना चाहते हैं। तो इसके लिए रात को सोते समय पलंग के नीचे सिरहाने की तरफ जौ रख दें। फिर सुबह उठें तो ये जौ पक्षियों के खाने के लिए डाल दें। इन्हें गरीबों में भी बांटा जा सकता है। ये भी ध्यान रखें कि नमक कभी भी खुला नहीं रहना चाहिए। इससे धन नष्ट होता है।


6. शीघ्र विवाह के लिए
आपके घर में विवाह योग्य कन्या है और उसके वैवाहिक संयोग नहीं बन रहे हैं, तो उस लड़की के नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल दें। अब इस पानी से उसे नहाने को कहें।


7. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
बोनसाई वृक्ष या दूसरे पौधे, कैक्टस, जानवरों की खालें, सूखे फूल, उदास चेहरे वाले या डरावने चित्र नकारात्मक ऊर्जा देते हैं। इन्हें घर में ना लगाएं। शादीशुदा लोग इसे भूलकर भी अपने कमरे में न लगाएं। आर्थिक समृद्धि चाहते हैं, तो कभी भी नोट गिनने के लिए थूक का इस्तेमाल नहीं करें। सप्ताह में 1 बार घर में नमक मिले पानी से पोंछा लगाने से भी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी।

8. दीपक में घी व तेल से शुभ फल
— दीपक में गाय का घी डालकर जलाना सर्वसिद्धिकारक माना गया है।
— शांतिकर्म के लिए भेड़ के दूध का घी दीपक में डालना चाहिए।
— सर्वार्थसिद्धि के लिए दीपक में तिल का तेल डालकर जलाएं।

9. शुभता के लिए
शुभता के लिए अलग अलग दिन अलग अलग उपाय करने चाहिए। सोमवार को चंदन का तिलक लगाना चाहिए और मंगलवार को 1 चम्मच साबुत धनिया खाना चाहिए। वहीं बुधवार को गुड़ की डली, गुरूवार को राई के दाने, शुक्रवार को दही चावल और शनिवार को कड़वे तेल से बनी चीजें खानी चाहिए।