जयपुर
विधायकपुरी इलाके में गणपति प्लाजा के पास तैनात एक होमगार्ड ( Homeguard ) को रविवार रात एक कार चालक को रुकवाना भारी पड़ गया। कार चालक शराब के नशे में धुत ( Alcoholic driver ) था। होमगार्ड ने गाड़ी रूकवाई, इस दौरान वह गाड़ी से बाहर आ गया। होमगार्ड ने लाइसेंस मांगा तो चालक ने कहा गाड़ी के अंदर रखा हुआ है और कार में बैठते ही ऑटो स्टार्ट करके भागने लगा। होमगार्ड ने कार रुकवाने के लिए खिड़की से हाथ डाला तो इस दौरान वह लटक गया।