8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनें फुल, कंफर्म टिकट की मारामारी, सबसे ज्यादा दिक्कत इन ट्रेनों में

Train News Today: सर्दी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनें फुल हो गईं हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी ही नहीं सैकंड, थर्ड एसी कोच में भी कंफर्म टिकट की मारामारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 Nov 2022, 11:27 AM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे एक बार फिर अव्वल

उत्तर पश्चिम रेलवे एक बार फिर अव्वल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/जयपुर। Train News Today: सर्दी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनें फुल हो गईं हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी ही नहीं सैकंड, थर्ड एसी कोच में भी कंफर्म टिकट की मारामारी है। सबसे लंबी वेटिंग लिस्ट दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में बुकिंग करने पर मिल रही है जिससे लोगों को जूझना पड़ रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शीतकालीन अवकाश, क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए शहर से बाहर या घर आने-जाने वाले लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करवा लिया है। जिससे वर्तमान में टिकट बुकिंग करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मौजूदा स्थिति यह है कि सिफारिशों के बाद भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : यहां कड़ाके की सर्दी में सरेराह बिकता है ‘बर्फ खान गोला’

सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ट्रेनों में हो रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 100 पार पहुंच गई है। अधिकारियों की मानें तो जनवरी के पहले सप्ताह तक ऐसे ही हाल रहेंगे। इधर, रेलवे ने बढ़ रहे यात्रीभार के मद्देनजर कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े भी हैं लेकिन वे ऊंट के मुुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।

जयपुर से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
मुंबई: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 157 वेटिंग।
जम्मूतवी: अजमेर जम्मूतवी ट्रेन में 116, शालीमार एक्सप्रेस में 55 वेटिंग।
अहमदाबाद: दौलतपुर चौक साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में 89 वेटिंग।
कोलकाता: अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन में 75 वेटिंग। बीकानेर-हावड़ा ट्रेन में 65 वेटिंग।
(25 दिसम्बर की स्लीपर श्रेणी की टिकट बुकिंग की स्थिति)