22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो ट्रेन में सफर करना अब महंगा हो गया है। टिकट की नई रेट कल से लागू हो जाएगी। हालांकि, स्मार्ट कार्ड धारकों को राहत मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 30 Jan 2025, 8:47 PM IST

Jaipur Metro

Jaipur Metro: जयपुर। जयपुर मेट्रो ट्रेन में सफर करना अब महंगा हो गया है। टिकट की नई रेट शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएगी। पहले दो स्टेशन तक का किराया छह रुपए था। इसे बढ़ाकर अब 10 रुपए कर दिया है। हालांकि, स्मार्ट कार्ड धारकों को एक से तीन रुपए तक की छूट मिली है।

वहीं, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से बड़ी चौपड़ तक जाने के लिए अब 22 की जगह 30 रुपए देने होंगे। लेकिन, अच्छी बात ये है कि स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर 10 फीसदी की बचत होगी।

किराया बढ़ाने के पीछे मेट्रो प्रशासन का तर्क

जयपुर मेट्रो प्रशासन ने किराया बढ़ाने के पीछे तर्क दिया है कि परिचालन एवं अनुरक्षण व्यय में वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है।

मेट्रो अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि यात्री किराए के स्लैब में वृद्धि शुक्रवार से लागू हो जाएगी। बता दें कि मेट्रो का पहला फेरा सुबह 5:20 बजे से शुरू होता है और ट्रेन का आखिरी फेरा रात 10:21 बजे होता है।

जानें कितना बढ़ा किराया

-पहले दो स्टेशन तक का किराया पहले 6 रुपए था, जो अब 10 रुपए हो गया है।

-तीन से पांच स्टेशन तक किराया पहले 12 रुपए था, जो अब 15 रुपए हो गया है।

-छह से आठ स्टेशन तक किराया पहले 18 रुपए था, जो अब 25 रुपए हो गया है।

-नौ से 10 स्टेशन तक किराया पहले 22 रुपए था, जो अब 30 रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें: लो आ गई बड़ी खुशखबरी, चौमूं-चाकसू तक जयपुर मेट्रो चलाने की तैयारी, जगतपुरा को भी मिल सकती है सौगात

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां 12 साल पहले शुरू हुई ट्रेन, वो भी 4 महीने से बंद; अब नई रेल लाइन से जगने लगी उम्मीद