10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेजुवान पेड़-पौधों पर चली कुल्हाड़ी

स्मार्ट सिटी के नाम पर साफ दिख रही लीपापोती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Veejay Chaudhary

•

Updated: 8 Jun 2018, 1:11 PM IST

jaipur news

बेजुवान पेड़-पौधों पर चली कुल्हाड़ी

जयपुर. स्मार्ट सिटी को लेकर सोडाला क्षेत्र में शुरू हुए विकास कार्यों को करीब पांच महीने हो गए, लेकिन विकास कार्यों के नाम पर आज भी लीपापोती साफ देखी जा सकती है। कुछ ही महीने पहले स्वेज फार्म स्थित सुल्तान नगर में सडक़ों के सहारे फुटपाथ को पक्का करने के लिए वहां सीमेंट की ईंटेें बिछाई गई थीं। जिन्हें बजरी की अनुपलब्धता के कारण रेत पर ही बिछा दिया गया था। जो आज उखडऩे की स्थिति में हैं। इसके अलावा स्मार्टसिटी के नाम पर एक और बानगी विवेक विहार स्थित लक्ष्मण पथ पर देखने को मिली। जहां हाल में मुख्य सडक़ के सहारे नाले के निर्माण में कई हरे पेड़ों को काट दिया गया।

अतिक्रमण आज भी बरकरार

करीब पांच महीने पहले स्वेज फार्म से गुर्जर की थड़ी पर निकलने वाली सुल्तान नगर में सडक़ के दोनों तरफ अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई थी। जिसे महज खानापूर्ति करके छोड़ दिया गया। आज भी यहां कई दुकान और मकानों के आगे सीढिय़ां और स्लैब बने होने से फुटपाथ का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रशासन ने जहां खाली जगह मिली, वहां फुटपाथ बनाकर छोड़ दी।

ऊपर उठे चैंबर

इस मार्ग पर फुटपाथ के बीच कई जगह चैंबर सडक़ से ऊपर निकले हुए हैं। फुटपाथ बना दी लेकिन इन्हें ठीक नहीं किया गया। इसी बीच फुटपाथ को सडक़ के लेवल में लाने के लिए सडक़ के किनारे खुदाई की गई। जिससे रोड लाइट पोल के फाउंडेशन तक निकल आए हैं। ऐसे में फुटपाथ पर चलते समय ऊपर उठे इन चैंबर्स का ध्यान रखना पड़ता है।

उखडने लगी हैं फुटपाथ

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन फुटपाथ को पक्का करने के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। लोगों का कहना है कि सीमेंट ईंटें बिछाते समय बजरी की जगह रेत का उपयोग किया गया है। इससे ये ईंटें ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगी। साथ ही इन्हें रोकने के लिए लगाई गई परिधि में भी सीमेंट का प्रयोग नहीं किया गया। यही कारण है कि ये पांच महीने में ही उखडऩे लगी हैं।


स्थानीय निवासी एन.एल. भाटिया ने बताया कि निगम की ओर से किए जा रहे नाले के निर्माण में कई हरे पेड़ों को अपनी जान गंवानी पड़ी। काटे गए पेड़ों की जगह निगम को नए पौधे लगाने चाहिए थे, लेकिन निगम का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है।