26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर हत्याकांड: जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट पर लगी रोक

जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट सेवाओं की बहाली पर रोक लगा दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 30 Jun 2022, 6:07 PM IST

Udaipur Murder Case: internet again suspended in jaipur division

सांकेतिक तस्वीर

जयपुर। जयपुर संभाग में फिर इंटरनेट सेवाओं की बहाली पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे के नेटबंदी के समय को बढ़ा दिया गया था। अब एक जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक जयपुर संभाग में इंटरनेट बंद रहेगा। जयपुर संभागीय आयुक्त सीतारामजी भाले ने नेटबंदी के आदेश जारी किए है। सीकर, दौसा, अलवर, जयपुर व झुंझुनूं में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। उदयपुर में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले को देखते हुए नेटबंदी का निर्णय लिया गया है। ताकी कानून व्यवस्था बनी रहे।

तीन दिन में तीसरी बार आदेश
जयपुर संभाग में तीन दिन में इंटरनेट बंदी के तीसरी बार आदेश जारी किए गए है। उदयपुर प्रकरण के बाद 28 जून को पहले दिन नेटबंदी के आदेश जारी किए गए। 29 जून को दूसरे आदेश और 30 जून को तीसरी बार नेटबंदी के आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें : Udaipur Murder Case : सीएम अशोक गहलोत पहुंचे मृतक कन्हैयालाल के निवास, परिजनों को सौंपा 50 लाख का चैक

नेटबंदी से सभी वर्गो को परेशानी
प्रदेश में लगातार इंटरनेट बंद होने की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाजार में आनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाने के कारण दुकानदार व ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार इंटरनेट बंद होने के कारण करोड़ों रुपए के व्यापार का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांडः सोशल मीडिया पर दर्जी का स्कैच वायरल, जानें सच्चाई