17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों से छलावा! मंत्री जी ने अलॉट की जमीन, विश्वविद्यालय प्रशासन ने देने से किया इंकार

कॉलेज के लिए 27876 वर्गमीटर जमीन की थी अलॉट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 23 Jan 2018, 5:54 PM IST

Poddar School

जयपुर। गांधीनगर स्थित पोद्दार स्कूल में चल रहे राजकीय कॉलेज को अलॉट हुई जमीन को फिर छीन लिया गया है। तत्कालीन शिक्षामंत्री ने गांधी सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल में कॉलेज के लिए 27876 वर्गमीटर जमीन अलॉट की थी। कॉलेज बनाने के लिए एक सौ दौ करोड़ रुपए का बजट भी जारी किया गया, लेकिन दो सत्र गुजर जाने के बाद भी कॉलेज बनकर तैयार नहीं हो सका है। वह भी ऐसे में जब कॉलेज के लिए दो मंजिला नक्शा भी बनकर तैयार हो गया और बजट की पहली किस्त के लिए 37.94 करोड रुपए की राशि भी जारी कर दी गई। ऐसे में अभी तक भी कॉलेज के विद्यार्थी सरकारी स्कूल के भवन में ही कक्षाएं ले रहे हैं।

Read More: शिकायतों का अंबार छोड़ घर-घर वोट मांग रही राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ‘सुमन शर्मा‘

यह है मामला
राजकीय कॉलेज के लिए गांधी सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन में से कॉलेज निर्माण के लिए तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बजट, जमीन अलॉट की थी। गत वर्ष कॉलेज के पास कॉलेज आयुक्तालय की ओर से पत्र आया कि वह राजस्थान विश्वविद्यालय से पांच एकड़ जमीन की मांग करें। जिसमें वह कॉलेज के भवन का निर्माण करवा सकें। कॉलेज की प्राचार्य ने राजस्थान विश्वविद्यालय से पांच एकड़ जमीन की मांग के लिए पत्र लिखा, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए जमीन देने से मना कर दिया। इसके बाद कॉलेज आयुक्तालय ने कलेक्टर से जमीन मांगने के लिए कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखा। कलेक्टर ने जेडीए को पत्र लिखते हुए शहर से तीस किलोमीटर दूर चौमूं, अचरोल या गोनेर में जमीन देने के लिए पत्र लिखा, लेकिन अभी तक जेडीए की ओर से प्राचार्य को कोई जवाब नहीं मिला है।

Read More: धूमधाम से हुआ ‘लकवाग्रस्त पिता‘ की बेटी ‘संजू‘ का विवाह, पाठकों की ताकत बनी मिसाल