17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायतों का अंबार छोड़ घर-घर वोट मांग रही राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ‘सुमन शर्मा‘

अध्यक्ष सुमन शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने खुले तौर पर चुनाव प्रचार करने को सही ठहराया और इसे आयोग के नियमों के दायरे में होना बताया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 23 Jan 2018, 4:27 PM IST

Suman Sharma

- टीना बैरागी शर्मा
जयपुर। प्रदेश में जल्द ही तीन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। प्रमुख पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हैं, लेकिन ये प्रचार ही परेशानी में फंसी उन महिलाओं के लिए मुसीबत बन गया है, जो न्याय के लिए राज्य महिला आयोग पहुंच रही हैं। ऐसे में राज्य महिला आयोग से जुड़े दिग्गज यहां तक ही आयोग की अध्यक्ष भी खुद चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में अलवर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा बिना अनुमति के राजकीय कॉलेज में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं।


इसकी शिकायत होते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को नोटिस थमा दिया और चुनाव प्रचार करने का कारण पूछा है। इस मामले में जब महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने खुले तौर पर चुनाव प्रचार करने को सही ठहराया और इसे आयोग के नियमों के दायरे में होना बताया। उन्होंने कहा उनसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। वे महिला आयोग के नियम के अधीन ही प्रचार कर रही हैं। शर्मा ने कहा उनका पद स्वतंत्र है। उन्होंने अनुच्छेद-8 का हवाला देते हुए इस पद को लोकसेवक के रूप में बताया।


सवाल पर अध्यक्ष बोलीं, हर मंगलवार होती है सुनवाई
जब उनसे पूछा कि आप चुनाव प्रचार में जुट गई है। इसके पीछे आयोग का काम प्रभावित नहीं हो रहा है जबकि 11 हजार 335 मामलों में पेंडेंसी चल रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा हर मंगलवार सुनवाई होती है। सुनवाई के दौरान 3 लोग होना जरूरी हैं, जो हर सुनवाई में होते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर आयोग की जिम्मेदारियों और अध्यक्ष पद की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए है।


एक नजर आयोग पर
आयोग में वर्तमान में अध्यक्ष समेत 3 सदस्य और 1 सदस्य सचिव है। सुमन शर्मा ने 20 अक्टूबर 2015 में पद संभाला तब 20 हजार 583 पेंडेंसी थी। शर्मा के पदभार से अब तक 10 हजार 607 नए मामले दर्ज हुए। यानि अब तक कुल 31 हजार 190 मामलों में से 19 हजार 865 मामलों की सुनवाई हुई और 11 हजार 335 पर होना बाकी है।


- आयोग एक स्वतंत्र निकाय है। इसे सिविल कोर्ट की पॉवर होती है। ऐसे में किसी पार्टी विशेष का प्रचार करना सरासर गलत है। ये इस पद की गरिमा का अपमान है। इस पर निर्वाचन आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
लाड कुमारी जैन, पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

- ये सही है कि आयोग में राजनीतिक दल द्वारा नियुक्ति होती है, लेकिन गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। भले ही ये स्वतंत्र निकाय हो और इसके तहत अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा मिला हो, लेकिन अध्यक्ष को राजनीतिक मंच का खुला इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सुनिता सत्यार्थी, एडवोकेट