22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब 4 माह बाद राजे मंत्रिमंडल की बैठक आज, हाे सकते हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Jul 2018, 8:46 AM IST

Rajasthan karz Mafi yojna 2018 latest update

cm raje

जयपुर। करीब चार माह बाद बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। इसका एजेंडा देर रात तक जारी नहीं किया गया था।

20 मार्च को हुई थी पिछली बैठक
मंत्रिमंडल की बैठक इससे पहले बीस मार्च को हुई थी। इसके बाद चार माह में कई बार सर्कुलेशन से फैसले किए गए, लेकिन केबिनेट की बैठक नहीं हो सकी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है।

ये अहम निर्णय हो सकते हैं
- चौथी संतान होने पर राज्य कर्मचारियों का निलंबन वापस।
- नि:शक्त और तीसरी संतान होने पर पंचायत राज संस्थाओं में चुनाव लडऩे को मंजूरी देने संबंधी संशोधन का अनुमोदन।
- मेट्रो परियोजना के लिए भूमि देने पर विचार।
- चिकित्सा अधीनस्थ सेवा नियम में संशोधन पर विचार।
- सांसद मनोज राजोरिया को जयपुर में और विधायक चंद्रकांता मेघवाल को कोटा में विधायक कोटे से मकान देने पर विचार।
- गृह रक्षा से जुड़े सेवानियम में संशोधन का अनुमोदन। यह होमगार्ड भर्ती से जुड़ा है, जिसके जरिए होमगार्ड भर्ती में परीक्षा का प्रावधान हो सकता है।