
Vocasnational education in schools
जयपुर। व्यावसायिक शिक्षा के तहत सत्र 2018—19 से हेल्थ केयर ट्रेड में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस ट्रेड को कक्षा 9 में बंद कर दिया है। अब इसका जॉब रोल कक्षा 11—12 में ही रहेगा।
गौरतलब है कि इस सत्र से अब विद्यार्थियों को कई अन्य ट्रेड में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। फिलहाल प्रदेश के कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों के लिए हेल्थकेयर ट्रेड ही बंद किया गया है। अब 100 जॉब रोल्स के स्थान पर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने 73 जॉब रोल्स ही तय किए हैं। अन्य जॉब रोल्स प्रदेश के विद्यार्थियों से संबंधित नहीं हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों के संस्था प्रधानों को सूचित किया जा रहा है।
हेल्थ केयर व्यवसाय को इस सत्र से कक्षा 9 व 10 के जॉब रोल में निर्धारित नहीं किया है। अब केवल कक्षा 11 और 12 में ही इसे निर्धारित किया गया है।
अब ये रहेगी व्यवस्था
व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों में हेल्थकेयर व्यवसाय में जिन विद्यार्थियों ने लेवल—1 कक्षा 9 उत्तीर्ण की है, उन्हें लेवल—2 कक्षा 10 में और जिन विद्यार्थियों ने लेवर—2 कक्षा 10 पास की है उन्हें कक्षा 11 के लेवल—3 में प्रवेश मिल सकेगा। कक्षा 11 पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12 के लेवल 4 में प्रवेश मिल सकेगा। अब कक्षा 9 में हेल्थ केयर व्यवसाय में विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं होगा।
इसलिए किया बंद
जानकारी के अनुसार कक्षा 9 व 10 में हेल्थ केयर ट्रेड बंद करने के पीछे एक बड़ा कारण ये माना जा रहा है कि इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उम्र कम होती है। इनकी उम्र करीब 15—16 साल ही होती है और इस उम्र के विद्यार्थी हॉस्पिलट में काम नहीं कर सकते हैं।
कक्षा 9 में नहीं मिलेगा प्रवेश
इस बार से मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार हेल्थ केयर ट्रेड में कक्षा 9 में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय ने सत्र 2018—19 से 100 जॉब रोल्स के स्थान पर 73 जॉब रोल्स कर दिए हैं।
सुरेश चंद्र, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद
Published on:
27 Jun 2018 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
