26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़कंपाने वाली सर्दी की दस्तक… जानिए कौनसे जिले रहे सबसे सर्द

शेखावाटी अंचल में सर्दी ने छुड़ाई धूजणी, सीकर जिले में बीती रात दो डिग्री तक पारा लुढ़का, प्रदेश के 6 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री से कम
less than 1 minute read
Google source verification
winter_weather.jpg

Rajasthan weather : पहाड़ों की सर्दी ने मैदानों में दिखाई रंगत

जयपुर। जम्मू कश्मीर में छाए घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं के कारण पहाड़ों की सर्दी ने राजस्थान के मैदानी इलाकों में जकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 6 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री या उससे कम रेकॉर्ड हुआ। शेखावाटी अंचल में हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में धुंध छाए रहने और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने का पूर्वानुमान जताया है।

बीती रात सीकर सबसे सर्द
प्रदेश में बीती रात सीकर जिला 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। फतेहपुर कस्बे के कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। सिरोही और चूरू में भी बीती रात पारा 9 डिग्री पर ठहर गया। शेखावाटी अंचल में छाई धुंध के कारण दिन में भी धूप की तपिश का असर कम रहा है।

6 जिलों में लुढ़का पारा
प्रदेश के 6 जिलों में बीती रात पारा 10 डिग्री या उससे कम रेकॉर्ड हुआ। सर्द हवा के असर से दिन भी हल्की सर्दी महसूस हुई वहीं सुबह शाम में तेज सर्दी का असर अब लोगों को महसूस होने लगा है।
पिलानी 10, भीलवाड़ा 10.3, अलवर 11, अजमेर 11.9, करौली 11.4, डबोक 12.4, बारां 12.9, बांसवाड़ा और श्रीगंगानगर में बीती रात पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में गिरा पारा, हाड़ौती- मारवाड़ गर्म
बीते दिनों से जयपुर में रात में पारा स्थिर रहा वहीं बीती रात पारा दो डिग्री लुढ़क कर 13.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। हाड़ौती और मारवाड़ अंचल में सर्दी के तेवर नरम हैं। जयपुर में बीती रात पारा 13.3 डिग्री रहा जबकि फलोदी 16.6, जैसलमेर 14.2, जोधपुर 13.9, कोटा 15.6 और बाड़मेर में बीती रात पारा 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।