2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने फिर बदली करवट, राजस्थान में अगले 48 घंटों में और तीखे होंगे सर्दी के तेवर

उत्तर पूर्वी इलाकों में रात से छाया घना कोहरा, हवा की दिशा में हुए बदलाव से तापमान में आई गिरावट, अगले 48 घंटे में सर्दी के तेवर तीखे होने का अनुमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 20 Jan 2018, 12:03 PM IST

Weather update in Rajasthan, Weather forecast in Jaipur, Current Temperature in Jaipur

जयपुर। राजधानी में बीते दो तीन दिनों से फीकी रही सर्दी लेकिन एक बार फिर सर्दी ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली हैं। बीती रात प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में जहां घने कोहरे का असर रहा वहीं पश्चिमी मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं बहने से रात के तापमान में गिरावट आई। जिसके चलते आज सुबह राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के साथ हाड़कंपाने वाली ठंड का असर महसूस हुआ। सर्दी के तेवर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिनभर बाहर धूप सेंकते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी, अधिकारी बाहर बैठकर कामकाज करते दिखे। शाम होते ही सर्दी का असर और भी तेज हो जाता हैं। ठंडी हवाएं चलती रही है जिससे धूजणी बढ़ जाती हैं।

सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर व उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान है जिसके चलते आगामी दिनों में प्रदेश में सर्दी का पलटवार होने का अंदेशा है। राजधानी में आज सुबह सर्दी के तीखे तेवरों का सामना शहरवासियों को करना पड़ा है।


बीते दो तीन दिनों से जहां सर्दी के तेवर नर्म रहे वहीं आज सुबह एकाएक सर्दी का जोर बढ़ने पर सुबह घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहर के बाहरी इलाकों में आज सुबह कोहरे का असर भी नजर आया है। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं आज सुबह छह बजे का तापमान 12 डिग्री व सुबह नौ बजे का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने व सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है।