कई जिलों में तीव्र शीतलहर चलेगी-
मौसम विभाग ने 15 जनवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगागनर जिले में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात सबसे कम पारा अजमेर का 8.8, बीकानेर का 9.1, पिलानी का 10, सीकर का 13.5, श्रीगंगानगर का 10.2, फतेहपुर का 9.7 और जयपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।