Weather Update : मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मानसून जाते-जाते एक बार बारिश से राजस्थान को फिर भिगोना चाहता है। 17-18-19-20 सितम्बर को मौसम कैसा रहेगा तो मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार 17 सितम्बर से एक बार पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कमजोर डिप्रेशन की वजह से पूर्वी राजस्थान में 18-19 सितंबर को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 सितंबर को कुछ ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 सितम्बर को पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर एक गहरा डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसके आगे 24 घंटे में लगभग पश्चिम दिशा की ओर (WNW) आगे बढ़ाने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है।