Weather Update : राजस्थान में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 11 जुलाई को राजस्थान के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, कोटा, सीकर, नागौर, बारां, दौसा, झुंझुनूं, चूरू, सवाई माधोपुर, बूंदी जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली व कहीं पर 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।