Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि मकर संक्रांति से पहले राजस्थान का मौसम बदलेगा, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान का मौसम 8-9-10-11 जनवरी को कैसा रहेगा। इस पर जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।