इन 8 जिलों में होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से शीघ्र लिपिक/ निजी सहायक ग्रेड सेकण्ड परीक्षा का आयोजन जयपुर, जोधपुर, अजमेर,अलवर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा एवं उदयपुर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 1,66,884 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा 5 अक्टूबर शनिवार को दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह नौ बजे से बारह बजे तक और दूसरा चरण दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगा।