Ashok Gehlot Targeted Amit Shah : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। कन्हैयालाल केस को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अमित शाह पर निशाना साधा और कहा आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा? आज गृह मंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए।