मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है। इसके असर से जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है।