6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 एमटी क्षमता के 3 टैंकरों से प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन को मिलेगा सम्बल

ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जैसलमेर ने उपलब्ध कराए टैंकर

less than 1 minute read
Google source verification
30 एमटी क्षमता के 3 टैंकरों से प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन को मिलेगा सम्बल

30 एमटी क्षमता के 3 टैंकरों से प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन को मिलेगा सम्बल

जैसलमेर. कोरोना महामारी के मौजूदा दौर में प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन के लिए जैसलमेर जिले की ओर से भी राज्य सरकार को तीन ऑक्सीजन टैंकरों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में ऑक्सीजन टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराने की आवश्यकता के मद्देनजऱ जिला कलक्टर आशीष मोदी की त्वरित पहल पर केवल चंद घंटों में ही न केवल इन टैंकरों का प्रबन्ध हो गया बल्कि टैंकरों की पहुंच भी सुनिश्चित हो गई। गौरतलब है कि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही कार्यवाही के दौरान जिला कलक्टर मोदी ने जैसलमेर जिले में उपलब्ध टैंकरों की जानकारी ली। इस पर सामने आया कि ऑयल इण्डिया लि. कंपनी के पास इस तरह के टैंकर उपलब्ध हैं। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर ने जैसलमेर के उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी तथा जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम को बुधवार शाम जिला मुख्यालय से 180 किलोमीटर दूर सीमा क्षेत्र में अवस्थित डंडेवाला क्षेत्र में भेजा। इनके साथ रामगढ़ पुलिस की टीम भी थी। अधिकारियों ने ऑल कंपनी के प्रबंधन से टैंकरों के बारे में जानकारी ली और रात भर में टैंकरों को तकनीकी रूप से सुव्यवस्थित करवाया। संचालन के लिए पूर्ण रूप से तैयार इन टैंकरों को गुरुवार सुबह वहां से पुलिस एस्कोर्ट में भिवाड़ी अलवर के लिए रवाना किया। पूरी सुरक्षा के साथ कुल दो गाडिय़ों में रवाना किए गए इन 3 टैंकरों में 30 मैट्रिक टन ऑक्सीजन भराव की क्षमता है। इनमें एक गाड़ी पर 20 मैट्रिक टन का एक तथा दूसरी गाड़ी पर 6 मैट्रिक टन क्षमता के दो टैंकर रवाना किए गए। ये टैंकर भिवाड़ी के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन भरकर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार आवश्यकता वाले स्थानों पर ऑक्सीजन पहुचाने के काम में आएंगे।