2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में यहां रात 8 बजे बाद भी चल रहा शराब बिक्री का खेल,दुकानदार इस तरह दिखा रहे चालाकी,जानिए पूरी खबर

रेगिस्तान में रोकनी होगी मदिरा की धारा शटर बंद, तो खिडक़ी से उपलब्ध !-यहां तो रात 8 बजे बाद भी धड़ल्ले से बिक रही शराब-आबकारी विभाग के अधिकारी नहीं करते कार्रवाई  

less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

जैसलमेर में यहां रात 8 बजे बाद भी चल रहा शराब बिक्री का खेल,दुकानदार इस तरह दिखा रहे चालाकी,जानिए पूरी खबर

पोकरण. सरकार की ओर से रात आठ बजे बाद शराब की दुकानें बंद करने और शराब का विक्रय नहीं करने का नियम बनाया गया है, लेकिन पोकरण में इस नियम का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। यहां 8 बजे बाद भी खुलेआम शराब बिकती है। जिम्मेदारों के दावों के बीच हकीकत यह है कि धड़ल्ले से शराब बिक रही है। शुक्रवार रात्रि में जब पत्रिका टीम ने जाकर हकीकत जानी तो परिणाम निराशानजक मिले। शराब की दुकानों का निरीक्षण किया, तो सभी दुकानें खुली मिली और धड़ल्ले से शराब विक्रय होती पाई गई।
कोई रोक-टोक नहीं
कस्बे में दो दुकानों को छोडक़र तीन दुकानें मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहां रात्रि के समय पुलिस की गश्त भी होती है और आबकारी विभाग के अधिकारी भी यहां से गुजरते है, लेकिन कोई अधिकारी इन दुकानों को बंद करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। कस्बे में स्थित शराब दुकानों में खिडक़ी व्यवस्था भी है। कई बार सूखा दिवस होने अथवा बाहर से अधिकारियों की टीम के आने की सूचना होने पर दुकानों के शटर तो बंद कर दिए जाते है, लेकिन दुकानों में स्थित खिडक़ी से शराब का विक्रय किया जाता है।

शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई
इस बारे में शिकायत मिली है। आज से ही दुकानोंं का निरीक्षण कर आठ बजे बाद दुकानेंं खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुखराम विश्रोई, थानाधिकारी पुलिस थाना, पोकरण

किया जाएगा पाबंद
दुकानदारों को समय पर दुकान खोलने व बंद करने के लिए पाबंद किया जाएगा। इस संबंध में शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई भी की जाएगी।
-शिवराज मीणा, प्रहराधिकारी आबकारी थाना, पोकरण।