
जैसलमेर पुलिस की करवा चौथ पर्व को लेकर नई पहल,जानकर आप भी रह जाएंगे अंचभित
जैसलमेर. जैसलमेर पुलिस ने इस बार करवा चौथ पर्व को लेकर नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक ने जिले की महिलाओं से करवा चौथ पर्व पर अपने पति को हेलमेट पहनाने व उसका निरंतर उपयोग करने का संकल्प दिलाने को कहा है। गौरतलब है कि आए दिन वाहनों से दुर्घटना होने पर वाहन चालक की मृत्यु हो जाती है। इन वाहनों में दुपहिया वाहन चालक की मृत्यु ज्यादातर सिर की चोट लगने के कारण होती है। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा की ओर से समूचे जिले के थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया, थानों पर होने वाली जनसहभागिता बैठकों के दौरान भी आमजन को हेलमेट पहनने और अपने रिश्तेदारों को हेलमेट पहनाने पर जोर दिया गया। एसपी शर्मा ने जिले की सम्पूर्ण महिलाओं से करवाचौथ पर अपने पति को एक हेलमेट उपहार करने और उनसे वादा लेने को कहा कि वह हमेशा दुपहियॉ वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करेंगे। इस संबंध में शहर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए। इस पहल की शुरुआत शुक्रवार को शहर कोतवाल देरावरसिंह के निर्देशन में पुलिस थाना कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल शकुंतला द्वारा अपने पति कांस्टेबल जनमेत को हेलमेट पहनाकर की। इस दौरान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के निर्देशानुसार थाना कोतवाली के हैड मोहर्रिर प्रेम शंकर की ओर से थाने के स्टॉफ को भी ज्यादा से ज्यादा हेलमेट का उपयोग करने की बात कही। गौरतलब है कि आए दिन वाहनों से दुर्घटना होने पर वाहन चालक की मृत्यु हो जाती है। इन वाहनों में दुपहिया वाहन चालक की मृत्यु ज्यादातर सिर की चोट लगने के कारण होती है । पुलिस अधीक्षक ने जिले की महिलाओं से करवा चौथ पर्व पर अपने पति को हेलमेट पहनाने व उसका निरंतर उपयोग करने का संकल्प दिलाने को कहा है।
Published on:
27 Oct 2018 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
