
राज्य स्तरीय भास्कर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
पोकरण. शाकद्विपीय विकास समिति की ओर से राज्य स्तरीय भास्कर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई। समिति के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि हरिवंश व्यास के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता, पार्षद प्रेमलता, प्रेमलता शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में भगवान भास्कर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में पोकरण, ओसियां, बीकानेर, फलोदी, उण्डू, लाडनू व मेड़ता रोड की टीमें भाग ले रही हैै। अतिथियों ने खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलने का की बात कही। उन्होंने खेलों के क्षेत्र में आगे आकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आग्रह किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पोकरण बी व ओसिया के बीच ख्ेाला गया। जिसमें पोकरण की टीम ने ओसिया की टीम को छह विकेट से हराया। इस मैच में तीन विकेट लेने व 32 रन बनाने पर रावल शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शर्मा, श्रीवल्लभ, दुर्गाशंकर, अमित, मुकेश, जितेन्द्र, दिनेश, मनोज, ललित, पुष्पम, नरेश शर्मा सहित लोग उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक 27 को
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर की जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय मे शनिवार को अपराह्न 4 बजे जिला संगठन प्रभारी घनश्याम डागा के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने बताया कि बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य ही आवश्यक रूप से भाग लेंगे। बैठक में चुनाव संचालन व व्यवस्था सम्बन्धी चर्चा करने के साथ ही नवशक्ति बूथ सम्मेलन व लाभार्थि महासम्पर्क अभियान की कार्य प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।
वितरित किए प्रमाण पत्र
जैसलमेर. प्रधानमंत्री कौषल केन्द्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोजगार अधिकारी सुरभि सदावत ने की। इस दौरान कौशल केन्द्र के संस्था प्रधान तिलकराजसिंह उपस्थित थे। रोजगार अधिकारी सुरभि ने बताया कि जीवन में रोजगार बहुत अहमियत रखता है और जहां पर भी कार्य करें मेहनत और लगन से कार्य करें। संस्था प्रधान तिलकराज सिंह ने बताया कि जिन प्रशिक्षिणर्थियों ने कौशल केन्द्र से प्रशिक्षण लिया है और वह बेरोजगार है, तो केन्द्र में संपर्क कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, संदीप गढवाल, दीपक पालीवाल, भारत भूषण ओझा, संदीप शर्मा, अशोक कुमावत ने सहयोग दिया।
Published on:
26 Oct 2018 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
