21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोगों से लडऩे की ताकत दे रही आयुर्वेदिक औषधियां

-कोरोना से मुक्ति दिलाने की कवायद
less than 1 minute read
Google source verification
रोगों से लडऩे की ताकत दे रही आयुर्वेदिक औषधियां

रोगों से लडऩे की ताकत दे रही आयुर्वेदिक औषधियां

जैसलमेर. कोरोना महामारी के संक्रमण से आमजन को बचाने तथा इसकी रोकथाम के प्रयासों में आयुर्वेद विभाग जुटा हुआ है। कोविड.19 से बचाव की दृष्टि से रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि के लिए परम्परागत जड़ी-बूटियों और औषधीय वनस्पतियों के सम्मिश्रण से तैयार किए गए काढ़ा के साथ अन्य आयुर्वेदिक औषधियों के वितरण की दिशा में विभाग दमखम से जुटा हुआ है। आयुर्वेद विभाग ने अब तक जिले में संचालित 36 आयुर्वेद औषधालयों व चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के माध्यम से लगभग 35 हजार तथा विशेष अभियान में 31 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पिलाकर लाभान्वित किया है। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामनरेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अभिवृद्धि की दृष्टि से काढ़ा बेहद असरकारक है और इसके प्रति लोगों की व्यापक दिलचस्पी देखी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से कोरोना से बचाव के लिए जिलावासियों को जागरुक करने की दिशा में सार्थक प्रयास निरन्तर जारी है। इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा मार्च 2021 में छह दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों में आयुर्वेद औषधालयों द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया गया तथा 31 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया गया।