4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा, सरहद से पाक जाने की फिराक में था

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
Bangladeshi citizen caught in Jaisalmer

जैसलमेर में बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा, सरहद से पाक जाने की फिराक में था

जैसलमेर। जैसलमेर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी दिल्ली से रेल में बैठकर जैसलमेर आया था।

आरोप है कि दलाल ने पैसे लेकर उसे बॉर्डर पार करवाने झांसा दिया था। वह जैसलमेर सरहद से पाकिस्तान जाने की फिराक में था। पकड़े गए बांग्लादेशी क ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इब्राहिम (46) राधानगर जिला सांगोल्या बांग्लादेश बताया है।

जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सकते में है। पुलिस आज पकड़े गए बांग्लादेशी को संयुक्त जांच कमेटी को सुपुर्द करेगी। जहां सभी सुरक्षा एजेंसियां व ख़ुफ़िया एजेंसियां उससे पूछताछ करेगी।

पुलिस को संदेह है कि पूछताछ में पैसे लेकर बॉर्डर पार करवाने वाले गिरोह खुलासा हो सकता है, लेकिन पहले पकड़े गए आरोपी की बात की सत्यता की जांच की जा रही है।