23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर की पूजा-अर्चना

रामदेवरा में भादवा मेले के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चादर चढ़ाई। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की, डाली बाई की समाधि पर भी पूजा की।
2 min read
Google source verification
jaisalmer ramdevra news

रामदेवरा। बाबा रामदेव के झरोखे के आगे खड़े रहकर मंगल कामनाएं करते सीएम भजनलाल शर्मा 

रामदेवरा ( जैसलमेर ). मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को लोकदेवता बाबा रामदेव के भादवा मेले में रामदेवरा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से आए मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर समाधि परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री वीआइपी रोड से होते हुए मुख्य समाधि स्थल तक पहुंचे। यहां मुख्य पुजारी अरुण छंगानी ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। मुख्यमंत्री ने समाधि पर चादर चढ़ाई और पवित्र जल से अभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डाली बाई की समाधि पर भी पूजा-अर्चना की।

उन्होंने भजन गायकों के भजन सुने और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कचहरी परिसर में मुख्यमंत्री ने संत-महंतों और स्थानीय लोगों से भेंट की, जहां राव भोमसिंह तंवर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने समाधि परिसर की भोजनशाला में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री केके बिश्नोई, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़ सहित कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रामदेवरा स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

रामदेवरा @ पत्रिका. स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार को रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। भादवा मेले के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की आवाजाही के मद्देनजर रेलवे ने स्वच्छता व कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में, स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता का महत्त्व समझाते हुए कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा निर्धारित धूलबिन में ही डालने का संदेश दिया गया। यात्रियों को कचरा पृथक्करण और चार प्रकार के धूलबिन के उपयोग की जानकारी भी दी गई। रेलवे ने अपील की कि यात्रा के दौरान खाद्य सामग्री या अन्य कचरा रेल परिसर या पटरियों पर न फेंकें। जोधपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का संदेश है कि स्वच्छता केवल रेलवे प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।