22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक माह से बिगड़ी है बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति हो रही बाधित

एक माह से बिगड़ी है बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति हो रही बाधित
less than 1 minute read
Google source verification
एक माह से बिगड़ी है बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति हो रही बाधित

एक माह से बिगड़ी है बिजली व्यवस्था, जलापूर्ति हो रही बाधित

भीखोड़ाई. गांव में स्थित 33 केवी जीएसएस पर गत एक माह से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण इससे जुड़े पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के पंप हाऊस से की जाने वाली जलापूर्ति बाधित हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जीएसएस से पंंप हाऊस के लिए एक अलग स्वतंत्र फीडर लगाया गया है। बावजूद इसके गत एक माह से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण दिन-रात विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर लगा रहता है। जिसके कारण क्षेत्र में सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था को सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आगामी दिनों में नहरबंदी भी होगी। इस दौरान आगे से जलापूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति भयावह रूप ले लेगी। यदि अधिकारियों की ओर से समय रहते व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया, तो इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा।
बूस्टर जलने का खतरा
भीखोड़ाई पंप हाऊस पर स्वतंत्र फीडर होने के बावजूद एक माह से विद्युत की आवाजाही व कटौती का दौर चल रहा है। जिससे बूस्टर जलने का खतरा बना हुआ है। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर ही सभी गांवों में सुचारु जलापूर्ति संभव हो सकेगी।
- अशोक सिंघल, अधिशासी अभियंता पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना, पोकरण।
तकनीकी खराबी से हो रही समस्या
जीएसएस पर लगी वीसीबी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण भीखोड़ाई पंप हाऊस पर विद्युत व्यवधान हो रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। टीम आने पर शीघ्र ही वीसीबी को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
- रमेश बारूपाल, सहायक अभियंता डिस्कॉम, भणियाणा।