8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार ने बढ़ाई कांटेस्ट की तारीख, अब 5 सितंबर तक डेली मिलेंगे लाखों के पुरस्कार, यहां देखें डिटेल्स

Jan Samman Video Contest: राज्य सरकार की ओर से आमजन को जन हितैशी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देने तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन को सम्मान पूर्वक सुनिश्चित रूप से प्रदान करने के लिए 7 जुलाई से 6 अगस्त तक सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट आयोजित की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Aug 2023, 12:24 PM IST

photo1691477380.jpeg

जैसलमेर. Jan Samman Video Contest: राज्य सरकार की ओर से आमजन को जन हितैशी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देने तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन को सम्मान पूर्वक सुनिश्चित रूप से प्रदान करने के लिए 7 जुलाई से 6 अगस्त तक सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट आयोजित की गई थी।

लोगों में उत्साह के चलते जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट को आगामी 5 सितंबर तक बढ़ाया गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वीडियो अपलोड हो रहे हैं। जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट वेबसाइट पर प्रतिदिन अपलोड होने वाले वीडियोज में से श्रेष्ठ वीडियोज का निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चयन करके प्रतिदिन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं 100 प्रेरणा पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि यह कॉन्टेस्ट आमजन को सरकार की सभी जन हितैशी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ प्रदान करने में एक उपयोगी प्लेटफार्म साबित हुआ है। इस कॉन्टेस्ट में आमजन महंगाई राहत कैंप में संचालित 10 कल्याणकारी योजनाओं सहित राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, योजनाओं, महिलाओं-बालिकाओं-युवाओं-बुजुर्गों से संबंधित योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने जारी की लिस्ट, जानिए कब और कहां मिलेगा आपका फ्री स्मार्टफोन

प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए
वीडियो कॉन्टेस्ट में विजेताओं को प्रतिदिन प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 1000 रुपए के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का जनाधार में पंजीकृत होना आवश्यक है।

यह है चयन की प्रक्रिया
प्रतिदिन वीडियोज की स्क्रीनिंग के लिए एक 15 सदस्यीय स्क्रीनिंग पैनल व एक राज्य स्तरीय चयन समिति बनाई गई है।
प्रत्येक दिन की प्रतियोगिता का परिणाम दो दिन बाद जारी किया जाता है।
परिणाम प्रकाशित होने के दिन ही विजेताओं के जनआधार कार्ड से लिंक बैंक खातों में ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि हस्तांतरित की जाती है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election 2023: टिकट मांग रहे कांग्रेस नेताओं के लिए गहलोत सरकार ने की ये 'स्पेशल प्लानिंग'

ऐसे ले सकते हैं कॉन्टेस्ट में भाग
आमजन महंगाई राहत कैंप में संचालित 10 जन कल्याणकारी योजनाओं या राज्य सरकार की विभिन्न जन हितकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनसे संबन्धित 30 से 120 सैकण्ड का वीडियो बनाकर कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड करें एवं उन वीडियोज का लिंक वेबसाइट पर शेयर करें।