7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी लापरवाही इस तरह लील गई मासूम को, पांच भाईयों की थी इकलोती बहन

सरकारी लापरवाही इस तरह लील गई मासूम को, पांच भाईयों की थी इकलोती बहन

2 min read
Google source verification
 करंट

करंट

जैसलमेर
मोहनगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि अपराह्न तीन बजे के बाद घर के बाहर खेल रही एक 12 वर्षीय बालिका के बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बालिका के करंट लगने पर परिजन तुरंत मोहनगढ के अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्साधिकारी डाॅ.के.आर.पंवार द्वारा जांच करने पर बालिका को मृत घोषित किया गया।

तुरंत लेकर गये अस्पताल

मामले में बालिका के परिजनों द्वारा विद्युत निगम के खिलाफ विरोध भी जताया गया। इस संबंध में हीर सिंह राजपुरोहित, कमल सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रीना पुत्री खेत सिंह जाति राजपुरोहित उम्र 12 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान उसने घर के बाहर लगे बिजली के पोल के सपोर्ट तार को छू लिया। जिसकी वजह से बालिका को करंट लग गया। बालिका को करंट लगने पर तुरंत मोहनगढ़ के अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी डाॅ.के.आर.पंवार द्वारा जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप

मण्डाऊ में 12 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में ही विरोध जताया गया। ग्रामीणों का इस संबंध में कहना था कि बांकलसर ग्राम पंचायत के मण्डाऊ में पिछले काफी समय से बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार दी गई। उसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसकी वजह से शनिवार को एक 12 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। अपने पांच भाईयों में एक ही बहन थी। उसका भी अपने भाईयों से साथ छूट गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की बात भी कही है।