22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनी मोदी के मन की बात

सुनी मोदी के मन की बात
less than 1 minute read
Google source verification
सुनी मोदी के मन की बात

सुनी मोदी के मन की बात

पोकरण. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रविवार को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रेडियो, टीवी, मोबाइल के माध्यम से मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के निर्देशानुसार क्षेत्र के राजमथाई गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। गांव में स्थित ओबीसी मोर्चा कार्यालय में आयेाजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से किसान, विद्यार्थी, महिला, मजदूर, गरीब प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही। इस मौके पर पेमाराम सुथार, मनोहरसिंह, गोरधनसिंह, सुखाराम, जेताराम, किशनसिंह, रामसिंह, भंवरदास, कुंजलाल राठी, प्रयागाराम सुथाार, देवाराम राइका, पोकरदास भील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।