6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER- #khulkekheloholi जैसलमेर में बिखरने लगे होली के रंग, भजनों की स्वर लहरियों से छा रही मस्ती

होलाष्टक लगने के साथ जैसलमेर में शुरू हुई होली की मस्ती

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

मंदिरों में जमने लगी होली की रंगत, फूल व गुलाल से खेल रहे होली
जैसलमेर. होलाष्टक लगने के साथ ही स्वर्णनगरी में होली के रंग बिखरने लगे है। यहां मंदिरों में होली के गीतो का संगीतमय स्वर बिखरने के साथ ही होली का रंग अब जैसलमेर पर चढऩे लगी है। दो दिन बाद जैसलमेर में परम्परागत गैरों का आगाज होगा। जानकारों की माने तो जैसलमेर में हर बार की तरह इस बार भी परम्परागत रुप से होली का पर्व मनाया जाएगा। पुष्करणा समाज की ओर से इस बार भी परम्परागत रुप से होली पर एकादशी से गैर निकालने की शुरुआत होगी, जो होली मंगल करने तक चलेगी। शुक्रवार को होलाष्टक लगने के साथ ही स्थानीय सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर व ढिब्बा पाड़ा स्थित मदनमोहन मंदिर में होली के कार्यक्रम शुरू हो गए। लक्ष्मीनाथ मंदिर में जहां पुरुष होली के गीतों पर स्वर लहरियां बिखेर रहे है, वहीं मदनमोहन मंदिर हवेली में महिलाएं होली के गीतों पर कन्हाई संग होली खेल रही है।