
Information about this organic farming given to farmers
जैसलमेर. रामदेवरा स्थित गणेश मंदिर सभागार में मंगलवार को किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ पश्चिमी बंगाल के अध्यक्ष दीपककुमार बजाज ने जैविक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूरिया व अन्य रसायनिक खाद से फसल की पैदावार तो अच्छी हो रही है, लेकिन वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा भूमि की उर्वरक क्षमता भी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि रामदेवरा व आसपास क्षेत्र में खेती के लिए पर्याप्त भूमि स्थित है। ऐसे में किसानों को जैविक खेती के माध्यम से फसलें लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे कोलकात्ता के वैज्ञानिकों को यहां लेकर आएंगे तथा किसानों को कम भूमि में अधिक पैदावार के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर जेठूसिंह तंवर, पूनमसिंह भाटी, भीमसिंह तंवर, ललितकुमार चौहान, गुलशन अग्रवाल, सोहनसिंह तंवर, मदनलाल कुमावत, अभयसिंह, पर्वतसिंह भाटी, अरुणकुमार सहित किसान उपस्थित थे।
मोबाइल रिपेयर व वीडियोग्राफी के लिए आवेदन मांगे
जैसलमेर. एसबीआई आरसेटी की ओर से 30 दिवसीय नि:शुल्क मोबाइल रिपेयर व वीडियोग्राफी व फोटो प्रशिक्षण प्रारम्भ किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। एसबीआई आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक 8वीं, 10वीं व 12 वीं पास 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवक स्वयं की ओर से सत्यापित दस्तावेज एसबीेआई आरसेटी कार्यालय में जमा करवा सकेंगे।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 9 को
जैसलमेर. जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा के लिए जिला स्तर पर गठित द्वितीय स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक 9 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे: कलेक्टेऊट सभागार मेंं आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. बीएल मीना ने दी।
जिला यातायात प्रबंन्ध समिति की बैठक 11 को
जैसलमेर. जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में 11 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखी गई है। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने बताया कि बैठक में जिले में सुगम यातायात तथा परिवहन व्यवस्था को ओर अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्षी बनाए जाने और शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार लाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
Published on:
04 Jul 2018 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
