11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: घर से खेलने निकली 8 साल की मासूम की करंट से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसलमेर के लाठी में नलकूप पर खेल रही 8 साल की नूरी बाई की 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Noori Bai Death

बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल (Photo-Patrika)

लाठी (जैसलमेर). जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र में नलकूप परिसर में खेल रही 8 साल की नूरी बाई की 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बालिका को तत्काल लाठी के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

नलकूप के पास खेलते समय गिरी बिजली लाइन

जानकारी के अनुसार, नूरी बाई नलकूप परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन अचानक नीचे गिर गई। बालिका इसके संपर्क में आ गई और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। घटना अचानक होने के कारण परिजनों को संभलने का मौका नहीं मिला। वे उसे लेकर तुरंत अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों की स्थिति की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जहां विद्युत लाइनें जर्जर हैं या दुर्घटना की आशंका है, वहां समय रहते मरम्मत कराई जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने बिजली लाइनों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। नलकूप और आसपास के खुले स्थानों पर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में बिजली लाइनों की सुरक्षित स्थिति बनाए रखना जरूरी है। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को फिर सामने ला दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।