
जैसलमेर. एसबीके राजकीय महाविद्यालय में चल रही मतगणना।
जैसलमेर. विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना लगातार जारी है। जैसलमेर के 12 राउंड और पोकरण के 7 राउंड पूरे हो चुके है। लोग लगातार परिणाम पर नजर बनाए हुए है और उत्सुकता भी नजर आ रही है। जैसलमेर व पोकरण दोनों सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है। साथ ही भाजपा के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है।
अब तक 9 चरणों में जैसलमेर सीट पर भाजपा व पोकरण सीट पर 7 चरणों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। जैसलमेर सीट पर भाजपा के छोटूसिंह भाटी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रूपाराम से 10985 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के छोटूसिंह को 67585 और कांग्रेस के रूपाराम को 56600 मत मिले हैं। चुनावी मैदान में सात अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। उधर, पोकरण सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शाले मोहम्मद से 13975 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनावी मैदान में चार अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। शाले मोहम्मद को 27064 और प्रतापपुरी को 41039 वोट मिले हैं। जिले की हॉट सीट पोकरण सहित जैसलमेर के पल-पल की जानकारी को लेकर धड़कने तेज हो रही है। वैसे दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी तकदीर के वोट रविवार को खुलेंगे। सीमांत जिले में 3 लाख 92 हजार 489 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग किया। जैसलमेर विधानसभा में 77.56 और पोकरण क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस तरह से जिले में कुल 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
Published on:
03 Dec 2023 12:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
