11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- जैसलमेर की इस समस्या से आवागमन में आ रही परेशानी

जनसुनवाई शिविर का हुआ आयोजन

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर (नाचना). गांव के अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागाधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। सोमवार को दोपहर अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया। क्षेत्रीय विधायक राठौड़ ने कहा कि जिले की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण कई समस्याएं है, लेकिन सरकार व विभागाधिकारियों की ओर से समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाते है। उन्होंने कहा कि सरकार विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बंद पड़े मनरेगा के कार्य को शुरू करने, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों व ढाणियों में लगे विद्युत पोलों पर तारें लगाने व घरों में विद्युत कनेक्शन दिलाने, बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को सुधारने, किसानों के खेतों में लगे विद्युत पोलों को हटाने, मॉडर्न तालाब ईंटों वाली नाडी के पायतन का समतलीकरण करने सहित पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सडक़ आदि समस्याओं से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सुपुर्द किए। जिस पर विधायक राठौड़ ने शिविर में उपस्थित संबंधित विभागाधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अधिशासी अभियंता केके व्यास, डिस्कॉम के सहायक अभियंता मोहनराम, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता गणपतसिंह, सरपंच किशनलाल, उपसरपंच रामसिंह, भाजपा नाचना मंडल अध्यक्ष छगनसिंह, ग्रामसेवक राणुलाल, अमृतलाल पुरोहित, खेतसिंह बोड़ाना, आईदान सुथार, तुलछसिंह, करणसिंह, धापू, लिछमी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: patrika

सैन्य अधिकारियों व पूर्व सैनिकों से जनसंपर्क कर दिया निमंत्रण
-प्रथम वीरचक्र राठौड़ की पुण्यतिथि कल
पोकरण. राजस्थान प्रथम वीरचक्र हवलदार छोगसिंह राठौड़ की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर 11 अप्रेल बुधवार को उनके पैतृक गांव ढढू गांव में समारोह को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सचिव सहित आयोजकों ने कस्बे में सैन्य अधिकारियों व क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से संपर्क कर कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आमंत्रण दिया। गौरतलब है कि प्रथम वीरचक्र हवलदार राठौड़ ने दो राजपूताना राइफल्स में 1939 में भर्ती होकर 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मिस्त्र, मेसोपोटामिया, आबादान, इरान, इराक में अपने रणकौशल का परिचय दिया। 12 मई 1948 को जम्मु कश्मीर में झंगड़ नौसेहरा सैक्टर चोटी पर कब्जा करने व युद्ध में साहसिक प्रदर्शन करने पर 26 जनवरी 1950 प्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रथम राष्ट्रपति की ओर से उन्हें वीरचक्र दिया गया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सचिव करणसिंह ने बताया कि उनके पैतृक गांव स्थित रामदेवरा-ढढू मार्ग पर स्थित उनकी प्रतिमा पर चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भारतीय सेना के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फलोदी विधायक पब्बाराम विश्रोई की अध्यक्षता, खाद बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, विधायक बाबूसिंह शेरगढ, शैतानसिंह पोकरण, छोटूसिंह जैसलमेर, भंवरसिंह कोलायत सहित सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में शरीक होने के कारण सोमवार को स्थानीय सैन्य अधिकारियों व पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया।