22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोख में पुलिस ने अपनाई सख्ती, घरों में दुबके ग्रामीण

80 जनों के लिए सैम्पल
less than 1 minute read
Google source verification
नोख में पुलिस ने अपनाई सख्ती, घरों में दुबके ग्रामीण

नोख में पुलिस ने अपनाई सख्ती, घरों में दुबके ग्रामीण

नोख. गांव में रविवार को 25 जनों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन, पुलिस व चिकित्सा विभाग हरकत में नजर आया। सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य कर 80 जनों के सैम्पल लिए गए। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लालचंद देवेंदा गांव के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्साधिकारियों से कोरोना की स्थिति, सैम्पलिंग के कार्य आदि की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मास्क, सैनेटाइजर, टीकाकरण, दवाइयों की व्यवस्था की। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ.हर्षित बोहरा, मेलनर्स प्रेमरतन सोलंकी, चतुरसिंह के साथ कंटेंटमेंट जॉन में जाकर आइसोलेट परिवारों से मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बीडीओ ने लिया जायजा
पंचायत समिति नाचना के विकास अधिकारी गणपतराम सुथार ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी अजाराम को कफ्र्यू व विकट परिस्थितियों में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसके लिए भोजन के किट की व्यवस्था कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राउमावि के प्रधानाचार्य गोरधनराम विश्रोई व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों पर चर्चा की।
पुलिस ने अपनाई सख्ती
गांव में कोरोना विस्फोट के बाद सोमवार को पुलिस ने सख्ताई अपनाई। थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ पुलिस बल के साथ दिनभर क्षेत्र में गश्त करते देखे गए। उनकी ओर से बिना वजह घूमते लोगों से समझाइश कर घरों की तरफ रवाना किया गया। पुलिस ने लोगों को सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी ली तथा उसका पालन करने के लिए पाबंद किया।
एसबीआई शाखा बंद
गांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को बैंक शाखा कार्यालय बंद रही। जिससे ग्रामीणों का बैंक से संबंधी लेनदेन नहीं हो पाया। इसी प्रकार माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन घोषित किए जाने के कारण मुख्य मार्गों को भी बेरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है।