29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में पोलियो अभियान: 62,243 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दवा

जैसलमेर में पोलियो अभियान
less than 1 minute read
Google source verification
जैसलमेर में पोलियो अभियान: 62,243 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दवा

जैसलमेर में पोलियो अभियान: 62,243 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दवा

जैसलमेर. जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस 25 जून रविवार को 62 हजार 243 नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के पहले दिन पोलियो बूथों पर ब्लॉक जैसलमेर में 14 हजार 954 बच्चों, सम ब्लॉक में 18 हजार 449, सांकड़ा ब्लॉक में 24 हजार 884 और जैसलमेर शहरी क्षेत्र में 2 हजार 702 बच्चों तथा पोकरण शहरी क्षेत्र में 1 हजार 254 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में विभिन्न सेक्टरों में कार्यरत ट्रांजिट टीमों की ओर से 2 हजार 94 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर आत्मनिर्भर बनने को किया प्रोत्साहित
जैसलमेर. डिस्कॉम जोधपुर के तकनीकी निदेशक एमएल मेघवाल चांधन उपखण्ड में आमजन से रु-ब-रु हुए और किसानों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने को प्रोत्साहित किया। मेघवाल ने आमजन को संबोधित करते हुए अवगत कराया। उन्होंने अवगत कृषक जिसकी जमीन 33/11 केवी सबस्टेशन के 5 किण्मीण् की परिधि में स्थित है। वह सौर ऊर्जा आजीविका योजना के तहत सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर आजीविका प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत इच्छुक किसान एवं सौर ऊर्जा प्लांट वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता पवस जैसलमेर जेआर गर्ग, पंचायत समिति जैसलमेर प्रधान प्रतिनिधि लखसिंह, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, सगतसिंह, डॉ. रामजीराम, सहायक अभियंता जैसलमेर सुनील मूलचंदानी, सहायक अभियंता पवस चांधन राजकुमार मीणा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।