22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: आंधी के साथ बारिश, तापमान में हुई गिरावट

आंधी के साथ बारिश, तापमान में हुई गिरावट
less than 1 minute read
Google source verification
Video: आंधी के साथ बारिश, तापमान में हुई गिरावट

Video: आंधी के साथ बारिश, तापमान में हुई गिरावट

पोकरण. क्षेत्र में बुधवार को बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। बुधवार को सुबह से ही सूर्य की किरणें आग उगल रही थी। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण आमजन का बेहाल हो रहा था। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। तीन बजे आसमान में काले घटाटोप बादल छा गए। करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। इसके साथ कस्बे में हल्की बूंदाबांदी हुई। पांच बजे बाद तेज हवाओं के साथ पांच मिनट तक बारिश हुई। जिससे एकबारगी कस्बे की सड़कें तर हो गई। छह बजे बाद रुक-रुक कर तेज हवाएं व आंधी चलने लगी। जिससे साधारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

रिदवा में ओले
मौसम मे अचानक हुवे बदलाव के कारण कस्बे ओर आसपास के एरिया में तेज हवा के साथ बूंदा बांदी ओर बारिश का दौर चला!रिदवा गांव के दक्षिण में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे!
आज दिन में दोपहर बाद मौसम में अचनक से बदलाव आया!धूप व गर्मी के बाद तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया!बाद में बादलो की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ!जो रुक रुक कर शाम तक चलता रहा!बारिश के बाद लोगो को गर्मी से राहत भी मिली