8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी ने उड़ाई किसानों की उम्मीदें

लाठी. क्षेत्र में गत कुछ दिनों से चल रही तेज आंधियों से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
Sand deposited in fields due to the storms Damage to farmers

आंधी ने उड़ाई किसानों की उम्मीदें

लाठी. क्षेत्र में गत कुछ दिनों से चल रही तेज आंधियों से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्र में गत कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ आंधी चल रही है। गत दिनों हुई बारिश के बाद किसानों की ओर से फसलों की बुआई की गई थी। बीज के अंकुरित होने से पूर्व ही चल रही आंधियों के कारण खेतों में रेत की चादर जम गई है। किसानों ने बताया कि आंधी के कारण उनके अच्छी पैदावार के सपने चूर हो रहे है। उनकी ओर से खेतों में मूंगफली, मूंग, बाजरी, ग्वार की फसलों की बुआई की गई है, लेकिन आंधियों के कारण बुआई पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

विधायक व जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा
रामदेवरा. आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के रामदेवरा प्रवास को लेकर क्षेत्रीय विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक शैतानसिंह राठौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास शुक्रवार को सुबह रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के अंतर्गत गांव में होने वाली आमसभा, बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल
पोकरण. मेघवाल समाज विकास समिति की ओर से 5 अगस्त रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव राजेन्द्रप्रसाद ने बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में छात्र वर्ग में 75 तथा छात्रा वर्ग में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कबड्डी प्रतियोगिता आज से
पोकरण. क्षेत्र के रामदेवरा गांव में स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार व रविवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाध्यापक अरुण छंगाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से किशोर वर्ग में आठ, बाल वर्ग में सात व शिशु वर्ग में छह टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।