6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- कहीं सूरज ने उगली आग तो कहीं बरसा पानी

-नाचना व मदासर में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 10 Apr 2018, 12:38 PM IST

Jasisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. जिले में मौसम के करवट लेने का सिलसिला सोमवार को भी बना रहा। इस दौरान जैसलमेर सहित पोकरण में गर्मी का सितम चरम पर रहा। जैसलमेर में शाम को मौसम ने पलटा खाया और आसमान बादलों से घिर गया। उधर, नाचना व मदासर में भी बरिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
पोकरण. क्षेत्र में दिनोंदिन बढ़ रहे सूर्य के सितम के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सोमवार को सुबह से सूर्य की किरणें आग उगल रही थी। दोपहर होते-होते लू के थपेड़े शुरू हो गए तथा लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जिसके चलते मुख्य सडक़ों पर चहल पहल कम रही। दिनभर भीषण गर्मी, लू के चलते साधारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। हालांकि दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की आंधी भी चलती रही, लेकिन तापमान में हुई बढोतरी से आमजन परेशान हुआ। दिनभर शीतल खाद्य व पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक भी जारी रहा। गर्मी के चलते लू, तापघात जैसी मौसमी बीमारियां भी बढने लगी है।

IMAGE CREDIT: patrika

यहां 10 मिनट तक हुई बारिश
नाचना. गांव में सोमवार को 10 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया। सोमवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया। इसके बाद भी आसमान में छाए रहे तथा ठण्डी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।

मदासर (पोकरण). गांव में सोमवार को दोपहर 10 मिनट तक हुई बारिश से मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे तथा गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। दोपहर के समय अचानक तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश से छतों से परनाले चलने लगे तथा आम रास्तों पर पानी जमा हो गया।

IMAGE CREDIT: patrika