
जैसलमेर के इस कस्बे 24 वेें दिन भी जारी है धरना, यह है वजह,जानिए पूरी खबर
जैसलमेर. रामगढ़ में गत दिनों दिव्यांग दलित थिरपालराम के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर दिया जा रहा धरना रविवार को 24 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि इस संबंध में रामगढ़ थाना में एससी-एसटी का मामला भी दर्ज किया गया है, लेकन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है और न ही प्रशासन व पुलिस की ओर से धरना स्थल पर आकर कोई बात की गई है। ऐसे में पीडि़त परिवार में रोष व्याप्त है। धरने पर गणपत, विजय, चीरनाराम, प्रभुराम, भैराराम, शंकर, थिरपालराम आदि मौजूद रहे।
शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार
नाचना. पुलिस ने रविवार को गांव में उत्पात मचाकर शांतिभंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांव के सार्वजनिक स्थल पर एक युवक के शराब के नशे में उत्पात मचाने व राहगीरों से झगड़ा करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासी शंकराराम पुत्र पूनाराम मेघवाल को दस्तयाब कर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें उसके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
रोटरी क्लब के सत्र का आगाज
जैसलमेर. रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के नए सत्र का आगाज कन्हैया गौशाला में गायों को हरा-चारा तथा गुड़ खिलाकर क्लब के नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि रविवार को रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल रोटेरियन महेन्द्र व्यास के सानिध्य में रोटरी क्लब के सदस्यों ने गायों को आहार खिलाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल महेन्द्र व्यास, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया, सचिव पंकज खत्री, वरिष्ठ रोटेरियन राधेश्याम शर्मा, उमाशंकर, नरेन्द्र व्यास एवं नीरज भाटिया उपस्थित थे। गायों को हरा-चारा तथा गुड़ खिलाकर क्लब के नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया।
Published on:
02 Jul 2018 05:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
