
देश की सुरक्षा में पश्चिमी राजस्थान के सपूतों का बहुत बड़ा योगदान
जैसलमेर. देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद जयसिंह भाटी का 25वां बलिदान दिवस उनके पैतृक गांव देवड़ा में शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे ने कहा कि जैसलमेर की भौगोलिक परिस्थियां विपरीत थी फिर भी जयसिंह भाटी कठिन परिश्रम कर सीमा सुरक्षा बल में उच्च अधिकारी बने और देश के लिए शहादत दे दी। हमें उनसे प्रेणा लेकर देश के लिए समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने शहीद के बलिदान को चिरस्थाई रखने के लिए स्कूल के आगे शहीद स्मारक बनाने के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।
34 लाख से जैसलमेर में बनेगा शहीद के नाम का चौराहा
विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा जयसिंह भाटी ने सर्वोच्च बलिदान देकर जैसलमेर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में पश्चिमी राजस्थान के सपूतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राजस्थान शूरवीरों की धरती है। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख प्रतापसिंंह ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया तब पश्चिम राजस्थान के सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देष की रक्षा की। विषिष्ट अतिथि जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि शहीद जयसिंह के बलिदान को हमेशा यादगार बनाए रखने के लिए नगरपरिषद द्वारा यूनियन चौराहा का नामकरण शहीद जयसिंह चौराहा किया है। जिसके विस्तार के लिए परिषद द्वारा 34 लाख का कार्य स्वीकृत करवाया गया है जो जल्द शुरू करवाया जाएगा। सीसुब के कमांडेंट अनिल कुमार ने कहा कि सैनिक विकट परिस्थतियों में रहकर सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। आज जिस तरह सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्वांजलि दी हैए उससे हमारा मनोबल बढ़ा है। मठ ख्याला के महंत गोरखनाथ महाराजए सम प्रधान तनेसिंह सोढ़ाए फतेहगढ़ प्रधान जनकसिंह भाटी, भगवानसिंह, मुराद खान, छुगसिंह देवड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।
महंत गोरखनाथए महंत वीरमपुरी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। शुरुआत में अतिथियों ने शहीद के चि़त्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलनए माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। सीसुब के जवानों ने शहीद को शोक शस्त्र सलामी दी। एडवोकेट सवाईसिंह देवड़ा ने स्वागत भाषण दिया। संस्थान के सचिव महिपालसिंह डांगरी ने हर वर्ष आयोजित बलिदान दिवस समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। लोक कलाकार कुटल खान ने शहीद पर काव्यांजलि प्रस्तुत की। अतिथियों को दातार सिंह देवड़ा ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए। शहीद जयसिंह भाटी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने अतिथियों व सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शैतानसिह पूनमनगर ने किया। समापन पर स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
यह रहे उपस्थित
समारोह में जालमसिंह, सुमरेसिंह देवड़ा, भीमसिंह, ओनाड़सिंह, इन्द्रसिंह, पन्नेसिंह, अनोपसिंह, शैतानसिंह, गंगासिंह, गजेन्द्रसिंह, शम्भूदान भैलानी, सुरेन्द्रसिंह पोछीणा, मोहनदान, पदमसिंह आदि उपस्थित थे।
Updated on:
28 Mar 2021 10:30 pm
Published on:
28 Mar 2021 10:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
