6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर बंद हुई यह सुविधा, यात्री हो रहे कन्फ्यूज

रेलवे ने स्टेशन से हटाई सुविधाएं, यात्री परेशान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 6 Mar 2018, 8:17 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

रामदेवरा . जोधपुरजैसलमेर रेलखंड पर सर्वाधिक आय देने वाले रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय पूर्व उपलब्ध करवाई सुविधाएं अब यात्रियों को नसीब नहीं हो रही। यहां वर्ष 2016 में प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की सूचना उपलब्ध करवाने एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया। वर्तमान में यहां इस डिस्प्ले सहित अन्य उपकरण खोल लिए। ऐसे में यात्रियों को कौनसी ट्रेन किस समय व कितनी देरी से आ रही है इसकी सूचना नहीं मिल रही।
यहां प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में भी एक से दो करोड़ रुपए की राजस्व आय रेलवे को अर्जित होती है, लेकिन उसके पश्चात भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि रामदेवरा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 6 रेल गाडिय़ों का संचालन होता है। ऐसे में सुविधा नही मिलना यहां से सफर करने वाले लोगों को काफी दुविधा भरा लगता है।

गति अवरोधक नहीं होने से हादसे की आशंका
नोख गांव में बाजार से होकर चौराहे तक जाने वाली सडक़ पर गति अवरोधक नहीं होने से हर समय हादसे की आशंका रहती है। गौरतलब है कि बाजार से चौराहे तक निर्मित सडक़ सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यहां दिनभर राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन लगा रहता है तथा सडक़ के दोनों तरफ आवासीय मकान व दुकानें स्थित है। यहां हर समय भीड़ भाड़ लगी रहती है। इस मार्ग पर गति अवरोधक नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से निकलते हैं। जिसके चलते यहां कभी किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।